शहतूत ( वानस्पतिक नाम : Morus alba)

by 22:30 0 comments

शहतूत ( वानस्पतिक नाम : Morus alba) एक फल है।
इसका वृक्ष छोटे से लेकर मध्यम आकार का (१०
मीटर से २० मीटर ऊँचा) होता है और
तेजी से बढ़ता है। इसका जीवनकाल
कम होता है। यह चीन का देशज है किन्तु
अन्य स्थानों पर भी आसानी से
इसकी खेती की
जाती है। इसे संस्कृत मेँ 'तूत', मराठी
में 'तूती', तुर्की भाषा में 'दूत', तथा
फारसी, अजरबैजानी एवं
आर्मेनी भाषाओं में 'तूत' कहते हैं
रेशम के कीड़ों को खिलाने के लिये सफेद शहतूत
की खेती की
जाती है।
शहतूत में ऐसे कई लाभदायक गुण जो कई बीमारियों
में वरदान साबित हो सकते हैं। उसमें पाए जाने
वाले रेजवर्टेरोल के बारे में माना जाता है कि
यह शरीर में फैले प्रदूषण को साफ करके संक्रमित
चीजों को बाहर निकालता है।
-
शहतूत में एंटी एज यानी उम्र को रोकने वाला गुण
होता है। साथ ही यह त्वचा को जवानी की तरह
जवां बना देता है और झुर्रियों को चेहरे से गायब
कर देता है।
-
क्या आप भी झुर्रियों से परेशान हैं तो अब
चिंता करने की कोई बात नहीं। इसके लिए शहतूत का
जूस पीजिए। आपका चेहरा जवान हो जाएगा।
-
शहतूत बाल में भी भूरापन लाता है, क्योंकि
उसमें 79 प्रतिशत ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट पाया
जाता है।
-
शहतूत में रेजवर्टेरोल पाया जाता है जो स्वास्थ
को लाभ पहुंचाता है।
इतना ही नहीं शहतूत में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं,
जैसे- आंखों की गड़बड़ी ठीक करना, लंग कैंसर और
प्रोस्टेट कैंसर से बचा जा सकता है।

Mayank Singh

Developer

Cras justo odio, dapibus ac facilisis in, egestas eget quam. Curabitur blandit tempus porttitor. Vivamus sagittis lacus vel augue laoreet rutrum faucibus dolor auctor.

0 comments:

Post a Comment