1. भारत ने किस देश के साथ हाल ही में
सजायाफ्ता व्यक्तियों के हस्तांतरण हेतु
द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए?
– चीन
2. केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय विरासत
विकास एवं संवर्द्धन योजना (हृदय) के
आरंभिक चरण में कितने शहरों को चुना गया
है? – 12
3. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय
समिति ने किस बैंक में 74 प्रतिशत तक
विदेशी निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दी?
– एचडीएफसी
4. कौन–सा देश विश्व का चौथा सबसे
बड़ा इस्पात उत्पादक देश बन गया है? –
भारत
5. वर्ष 2015 का सैयद मोदी इंटरनेशनल
इंडिया ग्रां. प्री. गोल्ड बैडमिंटन
टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब
किस खिलाड़ी ने जीता? – साइना
नेहवाल
6. किस देश ने भारत को रु. 2630 करोड़
का ओवरसीज डेवलपमेंट असिस्टेंस लोन देने
का वादा किया है? – जापान
7. हाल ही में किन दो देशों के बीच पर्यटन
क्षेत्र हेतु समझौता ज्ञापन को केंन्द्रीय
मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान की है? –
भारत–ओमान
8. केंद्र सरकार ने कितने करोड़ रुपए की
प्रारंभिक पूँजी के साथ अनुसूचित जाति के
उद्यमियों हेतु अनुसूचित जाति उद्यम पूँजी
कोष' का शुभारंभ किया? – रु. 200
करोड़
9. केंद्र सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में
अपनी कितने प्रतिशत हिस्सेदारी बेची?
– 10%
10. निजी क्षेत्र के किस बैंक ने भारत का
पहला डिजिटल बैंक 'पाकेट्स' लॉन्च
किया है? – आईसीआईसीआई
11. हाल ही में नोवाक जोकोविच ने
किस खिलाड़ी को पराजित कर पाँचवीं
बार ऑस्ट्रेलिया ओपर का खिताब
जीता? – एंडी मरे
12. भारत में कितने स्मार्ट शहरों के
विकास के लिए भारत एवं अमेरिका के
बीच टास्कफोर्स के गठन पर सहमति बनी
है? – 3
13. किस भारतीय योजना को गिनीज
वर्ल्ड रिकॉड्र्स में शामिल किया गया
है? – प्रधानमंत्री जन धन योजना
14. किस राज्य के हथकरघा और हस्तशिल्प
विकास निगम ने ई–कॉमर्स फर्म ईबे के
साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
किए? – गुजरात
15. ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस–2015 के
महिला एकल का खिताब किस
खिलाड़ी ने जीता? – सेरेना विलियम्स
16. चीन ने पहला समुद्री सिल्क रोड क्रूज
लाइनर की समुद्री यात्रा का शुभारंभ
किस बंदरगाह से किया? – बीहाई
17. कौन–सा देश हाल ही में परमाणु
अनुसंधान के यूरोपीय संघ का एसोसिएट
सदस्य देश बना? – पाकिस्तान
18. किस प्रदेश सरकार ने सीसीटीएनएस
परियोजना का शुभारंभ किया? –
हिमाचल प्रदेश
19. चंबल फर्टिलाइजर्स ने किस राज्य में
स्थित अपना यूरिया संयंत्र बंद कर दिया
है? – राजस्थान
20. केरल में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेलों
में सबसे युवा पदक विजेता सलोनी दलाल
का संबंध किस स्पर्धा से है? – तैराकी
21. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया
फुटबॉल कप का खिताब किस देश ने
जीता? – ऑस्ट्रेलिया
22. हाल में अंतरराष्ट्रीय अपराध
न्यायालय ने किस अफ्रीकी देश के
राष्ट्रपति के खिलाफ मुकदमा वापस
लिया? – कीनिया
23. कौन–सा देश चीन के बाद दुबई का
सबसे बड़ा विदेशी व्यापारिक भागीदार
बन गया है? – भारत
24. भारत–रूस संगीत महोत्सव
'जिमाफेस्ट'किस राज्य में आयोजित
किया गया? – गोवा
25. किस निजी क्षेत्र के बैंक ने टि्वटर से
पैसा हस्तांतरित करने की सुविधा का
प्रारंभ किया? – आईसीआईसीआई
26. सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक ने
यूरोपीय इन्वेस्टमेंट बैंक के साथ 100
मिलियन यूरो ऋण का समझौता किया
है? – भारतीय स्टेट बैंक
27. किस भारतीय खिलाड़ी ने विनीपेग
विंटर क्लब महिला ओपन इब्ल्यूएसए स्क्वैश
का खिताब जीता? – दीपिका
पल्लीकल
28. हाल ही में संवैधानिक न्यायालय
द्वारा विघटित की गयी वामपंथी
एकीकृत प्रोग्रेसिव पार्टी का संबंध किस
देश से है? – उत्तर कोरिया
29. भारत ने किस देश को पहला तटरक्षक
युद्धपोत बाराकुडा निर्यात किया? –
मॉरीशस
30. भारत सरकार ने सभी बच्चों का
टीकाकरण करने के लिए किस मिशन की
शुरूआत की ? – मिशन इंद्रधनुष
31. किस कंपनी ने नि:शुल्क इंटरनेट सुविधाएँ
उपलब्ध कराने हेतु फेसबुक के साथ समझौता
किया है? – रिलायंस कम्युनिकेशंस
32. अखिल भारतीय फुटबॉल संघ द्वारा
किस खिलाड़ी को वर्ष 2014 का
सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी घोषित
किया? – सुनील छेत्री
33. हाल ही में जलावतरित किया गया
प्रक्षेपास्त्र युद्धपोत तुओ चियांग किस देश
का है? – ताइवान
34. केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गयी
'राष्ट्रीय शिक्षक एवं शिक्षण मिशन
योजना' किस व्यक्तित्व के नाम पर है? –
मदन मोहन मालवीय
35. वैश्विक बौद्धिक संपदा केंद्र
सूचकांक–2015 में भारत को कौन–सा
स्थान प्राप्त हुआ? – 29वाँ
36. रियो ओलंपिक और पैरालंपिक खेल–
2016 के मस्कट्स कौन–से हैं? – विनिसिस
और टाम
37. वैश्विक हथियार व्यापार का नियमन
करने वाली महत्वपूर्ण संधि 'एटीटी' का
पूर्ण रूप क्या है? – आर्म्स ट्रेड ट्रीटी
38. किस मध्य अमेरिकी देश ने प्रशांत
महासागर के साथ अटलांटिक महासागर
को जोड़ने के लिए एक अंतर–समुद्री नहर के
निर्माण का शुभारंभ किया? –
निकारागुआ
39. नव वर्ष महोत्सव लोसर किस राज्य में
मनाया जाता है? – जम्मू–कश्मीर
40. वर्ष 2014 में विदेशी बाजारों में बाँड
जारी करने वाली कंपनियों में कौन–सी
कंपनी शीर्ष पर रही? – रिलायंस
इंडस्ट्रीज।


0 comments:
Post a Comment